प्रत्येक मान की तुलना condition से की जाती है। यदि मान सशर्त जाँच को पूरा करता है, तो avg-values का संगत मान औसत में शामिल कर दिया जाता है।
avg-values और test-values (यदि निर्दिष्ट हो) समान आकार के होने चाहिए।
यदि avg-values हटा दिया जाए, तो test-values का उपयोग avg-values के लिए किया जाता है।
यदि avg-values को शामिल नहीं किया जाए या यह test-values के समान हो, तो test-values में केवल संख्या मान या बूलियन मान ही हो सकते हैं।
यदि एक से अधिक condition या test-values का सेट आवश्यक है, तो AVERAGEIFS फ़ंक्शन का उपयोग करने पर विचार करें।
उदाहरण
निम्नलिखित टेबल में :
A
B
C
D
1
आयु
लिंग
वैवाहिक स्थिति
वेतन
2
35
M
71,000
3
27
F
81,000
4
42
86,000
5
51
S
66,000
6
28
52,000
7
49
62,000
8
63
89,000
9
22
34,000
10
29
42,000
11
56,000
12
33
13
61
91,000
=AVERAGEIF(A2:A13, “<40”, D2:D13) लगभग 56,857 दर्शाता है, जो 40 से कम आयु के लोगों की औसत आय है।
=AVERAGEIF(B2:B13, “=F”, D2:D13) 66,000 दर्शाता है, जो स्त्रियों की औसत आय है (कॉलम B में "F" द्वारा दर्शाया गया)।
=AVERAGEIF(C2:C13, "M", D2:D13) 56,800 दर्शाता है, जो उन लोगों की औसत आय है जो अविवाहित हैं (कॉलम C में "S" द्वारा दर्शाया गया)।
=AVERAGEIF(A2:A13, “>=40”, D2:D13) 78,800 दर्शाता है, जो 40 या उससे अधिक आयु के लोगों की औसत आय है। आप ≥ ऑपरेटर का उपयोग भी कर सकते हैं।
=AVERAGEIF(C2:C13, "<>M", D2:D13) 56,800 दर्शाता है, जो अविवाहित लोगों की औसत आय है। आप ≠ ऑपरेटर का उपयोग भी कर सकते हैं।
REGEX का उपयोग करते हुए उदाहरण
45
[email protected]
41
ऐरन
64
साराह
=AVERAGEIF(B1:B5, REGEX("([A-Z0-9a-z._%+-]+)@([A-Za-z0-9.-]+\.[A-Za-z]{2,4})"), A1:A5) 46 दर्शाता है, A1:A5 में सभी सेल का औसत है जबकि B1:B5 में समकक्ष सेल में कोई ईमेल पता होता है।