STRIPDURATION(any-value)
any-value: जाँच किया जाने वाला मान।
यदि any-value अवधि मान है, तो परिणाम DUR2DAYS के समान होता है; अन्यथा any-value दर्शाता है।
जब Numbers '08 दस्तावेज़ अपग्रेड किया जाता है या Excel या AppleWorks दस्तावेज़ आयात किया जाता है तब यह फ़ंक्शन स्वचालित रूप से डाला जा सकता है। इसे Numbers ’08 दस्तावेज़ या Excel दस्तावेज़ के रूप में सहेजी गई किसी भी फ़ाइल की प्रति से निकाल दिया जाता है।
उदाहरण
=STRIPDURATION("1w") 7 दर्शाता है, जो दिनों में एक सप्ताह के बराबर है।
=STRIPDURATION(12) 12 दर्शाता है, क्योंकि 12 अवधि मान नहीं है।
=STRIPDURATION("abc") "abc" दर्शाता है, क्योंकि "abc" अवधि मान नहीं है।